मुख्यमंत्री कमलनाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इंदौर जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे सिवनी, मंत्री प्रदीप जायासवाल, बालाघाट, सुखदेव पांसे छिंदवाड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.
राज्य शासन ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने और गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मंत्रियों को जिलों का आवंटन कर दिया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना लिखिराम कांवरे सिवनी में ध्वजारोहण करेंगे. इसके अलावा मंत्री डा. विजयलक्ष्मी साधौ खंडवा, सज्जन सिंह वर्मा देवास, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डा. गोविन्द सिंह भिंड, बाला बच्चन बड़वानी, आरिफ अकील सीहोर, बृजेन्द्र सिंह राठौर निवाड़ी, प्रदीप जायसवाल बालाघाट, लाखन सिंह यादव श्योपुर, तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, गोविंद सिंह राजपूत टीकमगढ़, इमरती देवी दतिया, ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डा. प्रभुराम चौधरी रायसेन, प्रियव्रत सिंह राजगढ़, सुखदेव पांसे छिंदवाड़ा, उमंग सिंघार धार, हर्ष यादव सागर, जयवर्धन सिंह आगर-मालवा, जीतू पटवारी उज्जैन, कमलेश्वर पटेल सीधी, लखन घनघोरिया रीवा, महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, सचिन सुभाष यादव खरगौन, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ और तरूण भनोत जबलपुर जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे. शेष 20 जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे उनमें मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, विदिशा, बैतूल, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सिंगरौली और सतना शामिल हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें