सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर बरकरार हैं. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 22 जनवरी के आसपास फिर से मौसम में बदलाव नजर आएगा. इसके चलते कुछ इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैंं.
मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी रहै. राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड है. सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और ठंड के तेवर तीखे बने रहे. राजधानी भोपाल में चल रही शीतलहर का असर यातायात पर भी देखा गया. आज सोमवार की सुबह से राजधानी में धूप खिली, लेकिन वातावरण में सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है, इसके चलते उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार संभावना यह है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं. मंगलवार से फिर से कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं, जिसके चलते तापमान में बढ़ौत्तरी होगी और ठंड से राहत भी मिलेगी, साथ ही 22 जनवरी को राजधानी सहित अन्य हिस्सों में बौछारे पड़ सकी है.
कही रहेगा कोल्ड डे, कहीं छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया, रायसेन और बैतूल में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के नरसिंहपुर, सिवनी, उज्जैन, बैतूल, भोपाल, इंदौर, शाजापुर जिलों के अलावा जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, राजगढ़, धार, खरगौन जिलों में कोल्ड डे रहा. मौसम वैज्ञानिकों के चेतावनी दी है कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के सागर, इंदौर, उज्जैन, संभागों के जिलों तथा बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर जिलों में कोल्ड डे रहेगा. वहीं रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं घना तो कहीं-कहीं मध्यम कोहरा भी छाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें