![]() |
| गोपाल भार्गव |
राज्य विधानसभा में लगातार सदस्यों की हो रही मौतों को लेकर आज फिर विधायक चिंतित नजर आए. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस मुद्दे पर एक बार फिर चिंता जताई. सदन के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने कहा कि विधानसभा ममें कुछ ना कुछ ऐसी चीज है, जिसके चलते लगातार विधानसभा के सदस्यों की मौत हो रही है. काशी से विद्वान बुलाकर विधानसभा में अनुष्ठान कराया जाना चाहिए. भार्गवने कहा कि हमारे वर्तमान विधानसभा को एक वर्ष हुआ है. पिछले चालीस वर्षों से देख रहा हूं कि सदन के एक कार्यकाल में ही दस से ग्यारह विधायकों की दिवंगत हो गए है, इस कारण को समझना चाहिए. इसको लेकर मैंने कई विद्वानों और बुद्धिजीवियों से चर्चा की है. वास्तु का अपना अलग महत्व है. उन्होंने कहा कि सदन को वास्तु अनुष्ठान के बारे में विचार करना चाहिए. भले की ऐसी बातों पर लोग मजाक उड़ाते रहे हैं. हालांकि उन्होंने नेताओं की अकाल मृत्यु का सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव भी माना है. नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा भवन में वास्तु अनुष्ठान के बारे में कही गई बातों का सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी समर्थन किया है. मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि किसी जानकार से विधानसभा भवन में वास्तु अनुष्ठान करवाया जाना चाहिए. वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा ने कहा कि उनके समयभी विधायकों को वास्तु को लेकर आशंका थी, इसके बाद विधानसभा में कुछ वास्तु में कुछ परिवर्तन कराया था.
उल्लेखनीय है कि 1996 में प्रदेश की नई विधानसभा भवन के शुरूआत के साथ ही समय समय पर भवन में वास्तु दोष होने की बात कही जा रही थी. विधानसभा सदस्यों के द्वारा कई बार धार्मिक अनुष्ठानों की मांग भी की गई. इसी संबंध में एक बार फिर आज नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बात कही.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें