रविवार, 19 जनवरी 2020

शिवराज ने कहा छूटे नाबालिग को भी मिले फांसी


वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह द्वारा निर्भया की मां से दोषियों का ेमाफ कर देने की अपील के बाद सियासत गर्मा गई है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके बयान पर आपत्ति जताई. उन्होंने मांग की कि छूटे नाबालिग को भी फांसी मिलनी चाहिए. शिवराज ने कहा कि इंदिरा वकील कब से बिन मांगी सलाह देने लगी है.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट््वीट कर कहा कि इंदिराजी का सोनियाजी की तारीफ करना तो बनता है, मुझे इसमें जरा भी अचरज नहीं है. मैं आशा देवी की हिम्मत को प्रणाम करता हूं, जो अपनी बेटी के न्याय के लिए निरंतर लड़ती रहीं. पूरा देश आपके साथ है, मुझे उस दिन की प्रतिक्षा है, जब सारे नराधम फांसी के फंदे पर लटका दिए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि निर्भया बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध में शामिल वो नरपिशात सिर्फ नाबालिग होने की वजह से छूट गया, मेरे हिसाब से उसको भी फांसी की सजा होनी चाहिए. मेरी भारतीय संसद से निवेदन है कि जल्द से जल्द कानून में बदलाव करें, ताकि ऐसे नराधम समाज में खुले न घुमने पाएं. 
पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इंदिरा वकील कब से बिन मांगी सलाह देने लगे? ऐसी मानसिकता के चलते ही अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं. मानवाधिकार मानवों के होते हैं, दानवों के लिए नहीं. कभी आपने इन बेटियों के बारे में सोचा? क्या आप को पता भी है कि ऐसी कितनी निर्भया आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही हैं?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें