मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने किसानों की ऋणमाफी प्रक्रिया और मिंटो हाल में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी.शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर राजधानी में सुंदरकांड और हनुमान चालिसा की प्रस्तुति की जाएगी.
शर्मा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चरणों में लगभग एक लाख रूपए तक ऋणमाफी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि बाकि बचे एक लाख के लिए आगामी 30 जनवरी के बाद से अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें सभी किसानों के राशि समय पर दी जाएगी. साथ ही आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के मिंटो हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को सुंदरकांड और हनुमान चालिसा की प्रस्तुति ज्ञाता मेहता द्वारा दी जाएगी. शर्मा ने कहा कि इस आसय के निर्देश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें