शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

मैंने स्वयं के लिए कभी कुछ नहीं मांगा: सिंधिया


पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैंने स्वयं के लिए कभी कुछ नहीं मांगा, मैंने हमेशा जनता के लिए आवाज उठाई है. मैं राजनीति में जनसेवा के लिए आया हूं.
सिंधिया ने यह बात आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मैं जब भी भोपाल आता हूं, सभी से मुलाकात करता हूं. आजकल के जमाने में राजनीति में मकसद होता है, लेकिन मैं राजनीति में नहीं जनसेवा में हूं. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की उठ रही मांग को लेकर कहा कि मैंने स्वत: के लिए  कभी कुछ नहीं मांगा है, जनता की आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी कोई पद लेने की चाहत नहीं की. राजधानी प्रवास के दौरान परिवहन  मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री निवास जाने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर बार जरुरी नहीं की मुख्यमंत्री से मिला जाए. उन्होंने राज्यसभा भेजे जाने को लेकर लगाई जा रही अटकलों से इंकार कर दिया.
ऐतिहासिक गौरव बताने वाली फिल्म को राहत मिलनी चाहिए
पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में छपाक को करमुक्त किए जाने के बाद फिल्म तानाजी को कर मुक्त किए जाने की उठ रही मांग को लेकर फिल्म का बगैर नाम लिए कहा कि जो फिल्म ऐतिहासिक गौरव बताने वाली हो, उसे राहत मिलनी चाहिए. सिंधिया ने कहा कि  राहत देने का फैसला सरकार को करना है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें