
राजधानी में आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में बनी पानी की टंगी पर एक छात्र चढ़ गया और उसकी शिकायत का समाधान न होने पर टंकी से गिरकर खुदकुशी करने की धमकी देता रहा. नगर निगम कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद छात्र को नीचे उतारा.
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में विदिशा निवासी छात्र पंकज भार्गव ने पीएचडी में हुए फजीर्वाड़े की शिकायत अनेकों बार पिछले 40-50 दिन से लिखित एवं मौखिक रूप से कुलपति एवं कुलसचिव को की जा चुकी है, लेकिन कुलपति, कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनेकों बार शिकायत को अनसुना किए जाने से नाराज होकर पंकज आज सुबह विश्वविद्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया है. जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे और छात्र को समझाइश देते रहे, मगर समझाइश का छात्र पर कोई असर नहीं पड़ा. छात्र बार-बार टंकी से गिर जाने की बात कहता रहा. बाद में छात्र को नीचे उतारने के लिए नगर निगम को सूचना दी. नगर निगम कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर रेसक्यू कर छात्र को टंकी से नीचे उतारा. छात्र पंकज का आरोप था कि बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन लेना चाहता है, इसके लिए उसने एंट्रेस टेस्ट भी दिया, रिजल्ट आने के बाद उसका नाम रैंकिंग में 10 नंबर पर आया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसका नाम नीचे डाल दिया, जिससे उसका पीएचडी में एडमिशन नहीं हो पाया.
शिक्षा मंत्री की भी नहीं मानी बात
एनएसयूआई नेता विवेक त्रिपाठी ने छात्र की बात उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से कराई है, बावजूद इसके छात्र पानी की टंकी से उतरने को तैयार नहीं है. बता दें कि छात्र ने धमकी दी है कि अगर प्रबंधन कार्रवाई नहीं करता तो वह खुदकुशी कर लेगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें