बुधवार, 15 जनवरी 2020

भोपाल को दो भागों में बांटा तो मेरी लाश के दो टुकड़े करने होंगे

आलोक शर्मा 
भोपाल नगर निगम के महापौर आलोक शर्मा ने आज राज्य की कमलनाथ सरकार को चेतावनी दी है कि अगर भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटा तो उनकी लाश के दो टुकड़े करने होंगे. उन्होंने साफ कहा कि वे भोपाल के वार्डों को दो भागों में बांटने नहीं देंगे. 
भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटने को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है. वहीं भाजपा इसका शुरु से ही विरोध कर  रही है. इसी विरोध के चलते आज भोपाल नगर निगम के महापौर आलोक शर्मा कहा कि वे भोपाल के वार्डों को बंटने नहीं देंगे. अगर वार्डों के दो टुकड़े हुए तो उसके पहले मेरी लाश के दो हिस्से होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक फायदा लेने के लिए यह कदम उठा रही है, मगर मैं सरकार को  ऐसा नहीं करने दूंगा. महापौर ने कहा कि सरकार ने पहले तो महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से न कराकर पार्षदों द्वारा कराने जाने का फैसला किया, अब नगर निगम बांटने की बात कर रही है, जिसका हम विरोध करेंगे.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें