मंगलवार, 7 जनवरी 2020

बसपा की प्रदेश इकाई ने विधायक रामबाई से किया किनारा

रामबाई परिहार 

मध्यप्रदेश बसपा ने निलंबित विधायक रामबाई परिहार से किनारा कर लिया है. पार्टी ने पदाधिकारियों की बैठक में उन्हें नहीं बुलाया है. प्रदेश इकाई ने ऐसा बसपा सुप्रीमों के द्वारा दिए निर्देश के बाद किया है.
मध्यप्रदेश के दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा विधायक रामबाई परिहार के लिए संकट बढ़ता नजर आ रहा है. नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने पर बसपा सुप्रीमों ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था.साथ ही पार्टी के सभी कार्यक्रमों में उन पर रोक लगा दी थी. बसपा सुप्रीमों मायावती के इस निर्देश के बाद प्रदेश बसपा अध्यक्ष रामजी पिप्पल द्वारा मायावती के 15 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्मदिन समारोह के लिए बुलाई बैठक में विधायक रामबाई को आमंत्रित नहीं किया गया. इस बैठक में बसपा की प्रदेश इकाई ने 15 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है, इसके अलावा स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर संगठन के मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ. बैठक के लिए पार्टी की निलंबित विधायक विधायक रामबाई परिहार को बुलावा नहीं भेजा गया है. पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों से भी उन्हें दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं इस सबके बीच पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह बहुजन समाज पार्टी में लौट आए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें