![]() |
| कमलनाथ |
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशभर में एसिड की खुले में बिक्री पर नियंत्रण जरुरी है. इस तरह खुले में बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देष दिए हैं. उन्होंने कहा कि एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए जागरुकता से लेकर कड़े कदम उठाने जरुरी हैं.
मुख्यमंत्री ने आज अपने ट्वीट के जरिए यह बात कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसिड ( तेजाब ) की खुले में बिक्री पर नियंत्रण व अंकुश होना बेहद जरूरी, इसके लिए प्रदेश भर में एक अभियान चलाने के आवश्यक निर्देश जारी किए गए है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी बहन-बेटी पर ऐसिड अटैक की घटनाओ की रोकथाम के लिए यह कदम बेहद जरूरी,ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं , ऐसी घटनाओं में जिÞम्मेदारी भी तय होगी. ऐसिड अटैक की घटनाएँ बर्बरता, नृशंसता की परिचायक , इन पर रोक जरूरी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म को टेक्स फ्रÞी करना ही काफी नहीं, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता से लेकर कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता बेहद जरूरी, ऐसी घटना होने पर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा भी मिले. यह भी हम सुनिश्चित करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें