
मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर उन्हें बधाई देता विज्ञापन चर्चा में रहा. यह विज्ञापन राज्य के मंत्री और कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने अखबारों में प्रकाशित कराया. विज्ञापन के जरिए उन्हें यह संदेश देने का प्रयास किया कि प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी का प्रतिरुप है.
मध्यप्रदेश में आज लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री कमलनाथ के समर्थक सज्जन सिंह वर्मा द्वारा समाचार पत्रों में प्रियंका गांधी को जन्म दिन पर बधाई देता एक विज्ञापन प्रकाशित कराया गया. विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद राजनीति सरगर्मी भी तेज हो गई और लोग इसके कई तरह से मायने भी निकालने लगे. मंत्री का विज्ञापन 'इंदिरा इज बैक' चर्चा में रहा. मंत्री ने विज्ञापन में प्रियंका की फोटो के साथ इंदिरा गांधी की तस्वीर लगाई है और लिखा है 'इंदिरा इज बैक' उन्होंने इस संदेश के जरिए दिखाया है कि प्रियंका गांधी, इंदिरा गांधी का ही प्रतिरूप हैं.
कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से शुभकामना संदेश में गांधी के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की कामना ईश्वर से की है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है. सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा प्रियंका के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, यह वर्ष उनका मंगलमय हो.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें