![]() |
| ढाल सिंह बिसेन |
भाजपा सांसद डा. ढ़ाल सिंह बिसेन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 20 जनवरी है, लेकिन मौसम में हो रहे बदलाव के चलते किसानों की फसल की बिक्री और उसका उठाव नहीं हो पा रहा है. मैंने खुद अपने संसदीय क्षेत्र के स्थानों पर निरीक्षण करने पर यह पाया और किसानों की समस्याओं को सुना है. उन्होंने कहा कि धान उत्पादक बालाघाट और सिवनी प्रमुख जिलूे हैं एवं जिले उपार्जन केन्द्रों पर किसान परेशान हैं. निरीक्षण में मैंने अनुभव किया कि प्रतिकूल मौसम के कारण समस्त किसानों की फसलों की बिक्री एवं उठाव नहीं हो पा रहा है. उपार्जन केंद्रों पर जगह की कमी के कारण किसान अपनी फसल बिक्री केंद्र पर नहीं ला पा रहे हैं. इस स्थिति में अगर तारीख नहीं बढाई गई तो किसानों को आर्थिक हानि हो सकती है. ऐसी स्थिति में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 जनवरी ना बढ़ने पर किसान अपनी फसल विक्रय करने से वंचित रह जाएगा, जिससे उसे आर्थिक हानि होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि धान खरीदी की तारीख को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सकेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें