बुधवार, 1 जनवरी 2020

मध्यप्रदेश का हित सर्वोच्च प्राथमिकता : कमलनाथ


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आज  कहा कि जनहित और प्रदेश हित उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह नूतन वर्ष आपके जीवन में खुशियां लाए, आप प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हों. उन्होंने लिखा कि प्रदेश उन्नति व विकास के शिखर पर पहुंचे. प्रदेश का किसान सुखी हो, युवा आत्मनिर्भर हों, आम जन, हर वर्ग सुखी व खुशहाल हो. उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को माफिया मुक्त, मिलावट मुक्त, सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ, खुशहाल प्रदेश बनाने के संकल्प पर निरंतर काम कर रहे हैं. जनहित व प्रदेश हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह सब आपके सहयोग से ही सम्भव है. यही विश्वास व कामना.
सिंधिया को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सिंधिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  पूर्व सांसद, मेरे परिवार के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने लिखा है कि आपके उज्जवल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य,दीघार्यु होने की ईश्वर से कामना करता हूं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें