बुधवार, 1 जनवरी 2020

पूर्व विधायक के भाई ने अधेड़ को मारी गोली


राजधानी में पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश ने एक युवक को गोली मार दी. युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे भारती निकेतन में रहते है. बीती रात को उनका विवाद इकबाल नामक युवक से हो गया. बताया जाता है कि इकबाल ऐशबाग का रहने वाला है, जो अपने मित्र सत्यजीत चौहान के यहां उसकी नातिन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था. देर रात को जब वह वापस घर ऐशबाग बाइक से लौट रहा था, तभी उसे अलावा में आग तापते हुए कुछ लोग दिखाई दिए. उसने बाइक रोकी और हाथ सेंकने लगा. इस दौरान अलाव ताप रहे लोगों से उसका विवाद हो गया. विवाद के बाद वह वहां से चला गया, कुछ दूर पहुंचा ही होगा की योगेश और उसका एक साथ इकबाल का पीछा करते हुए पहुंचे और उससे विवाद करने लगे. इस दौरान योगेश ने इकबाल को गोली मार दी. इकबाल के हाथ में गोली लगी है. घटना के बाद लोगों ने इकबाल को जयप्रकाश अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इकबाल की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार योगेश और उसका दोस्त घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है.
युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सीता नामक युवती ने अपने घर के बाथरुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार सीता परिजनों को नहाने जाने का कहकर बाथरुम में चली गई. जब काफी देर तक वह बाथरुम से बाहर नहीं निकली तो घर वालों ने उसे आवाज दी, मगर उसने जवाब नहीं दिया. इसके बाद परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़ दिया. परिजनों के मुताबिग बाथरुम में लगे लोहे के पाईप से सीता ने फंदा बांधकर फांसी लगा ली थी. सीता ने खुदकुशी किन कारणों से की, इसका खुलासा नहीं हुआ है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें