मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मास्क न पहनने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दो दिन से मिश्रा ने मास्क लगाना ष्षुरु कर दिया है। गृह मंत्री के मास्क लगाने के बाद कांग्रेस ने पूछा है कि वह 11 हजार रुपए का ईनाम किसे दे, नाम बता दें।
प्रदेष में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सार्वजनिक कार्यक्रमों, बैठकों के दौरान मास्क न लगाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस ने 29 जुलाई को घोषणा की थी कि जो व्यक्ति गृह मंत्री को मास्क पहना देगा, कांग्रेस उसे 11 हजार रुपए का ईनाम देगी। अब दो दिनों से मिश्रा को मास्क पहना देखकर प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने इनाम की राशि हम किसे दें, उसका नाम सार्वजनिक रुप से बता दिया जाए। सलूजा ने कहा कि यह देखने में लगातार आ रहा था कि आप नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और मास्क भी नहीं पहन रहे हैं। कांग्रेस ने आपसे अनुरोध किया था कि आप एक जिम्मेदार पद पर हैं और प्रदेश के गृह मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आप ही यदि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों और केन्द्र के बनाए नियमों के पालन की अपील का मजाक उड़ाएंगे तो प्रदेश की जनता पर इसका अच्छा संदेश नहीं जाएगा और फिर आमजन पर आप किस अधिकार से नियमों के पालन नहीं करने पर दंडात्मक कार्रवाई कर रहे हैं?