रविवार, 26 जुलाई 2020

मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात, कांग्रेस ने उठाए सवाल


बिना मास्क लगाए अस्पताल में बैठे हैं शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियमित रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। मुख्यमंत्री द्वारा इसका वीडियो भी टवीटर पर साझा किया गया, जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि हर संक्रमित व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है, मगर मुख्यमंत्री वीडियो में बिना मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को टीवी की माध्यम से सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान यह जानकारी टवीट के जरिए साझा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सभी देशवासियों से मन की बात के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। आज कारगिल विजय दिवस है। हमारे बीर सैनिक, जिनका हौसला दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ों से भी ऊंचा है, देश उन्हें प्रणाम करता है और उनका सदैव ऋणी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें आत्मनिर्भर भारत क निर्माण का मंत्र दिया है, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम वोकल फॉर लोकल होकर स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही निरंतर रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, आपके कुशल नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है। देश के साथ प्रदेश की हमारी स्वसहायता समूह की बहनों ने भी आपदा में अवसर देखा। मास्क, पीपीई किट और सैनिटाइजर बनाकर स्वयं के साथ प्रदेश व देश की भी भरपूर मदद की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं और शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोपाल के कोविड डेडिकेडेड चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है।
नंबर बढ़वाना रहने दीजिए, कराईए इलाज
मुख्यमंत्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निषाना साधा है। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज सिंह ,आप कोरोना संक्रमित हैं, जहां तक हमारी जानकारी है कि हर संक्रमित व्यक्ति को हमेशा मास्क लगाना अनिवार्य रहता है,जबकि आपका मास्क गायब है. शायद इसलिए कि आप अपना वीडियो बनवा रहे हैं. नरेंद्र सलूजा ने आगे लिखा है कि मोदी के वहां नंबर बढ़ाने में आप हमेशा लगे रहते हैं, अभी अस्पताल में रहने दीजिए और इलाज करवाइए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें