रविवार, 26 जुलाई 2020

हनुमान चालीसा पर सियासत


मध्यप्रदेष में अब हनुमान चालीसा को लेकर सियासत गर्मा गई है। राजधानी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि पांच बार हनुमान चालीस का पाठ करें तो कोरोना गायब हो जाएगा। सांसद की इस अपील पर कांग्रेस ने तंज किया कि हनुमान चालीसा में हम सब की आस्था है, सांसद 4 महीने से गायब है, गरीबों को राषन दिलवाएं।
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर  का नया बयान अब चर्चा में आया है, इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी ष्षर्मा ने उन पर निशाना साधा है। सांसद प्रज्ञा सिंह ने लोगों से अपील की कि 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, कोरोना समाप्त होगा। सांसद ने टवीट कर कहा कि “आइए हम सब मिलकर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए एक आध्यात्मिक प्रयास करें। 5 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7 बजे अपने घरों में हनुमान चालीसा का 5 बार पाठ करें। 5 अगस्त को अनुष्ठान का रामलला की आरती के साथ घरों में दीप जलाकर समापन करें।” सांसद ने एक वीडियो भी ष्षेयर कर कहा कि  कहा, “जब लोग, देशभर में हिंदू एक स्वर में ‘हनुमान चालीस’ का पाठ करेंगे तो यह निश्चित रूप से काम करेगा और हम कोरोना वायरस से मुक्त होंगे। ये भगवान राम से आपकी प्रार्थना होगी।”
फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार
सांसद की इस अपील पर राज्य के पूर्व मंत्री पीसी ष्षर्मा ने कहा कि सांसद पिछले 4 माह से गायब हैं, हर गरीब को पहले तो वे 35 किलो राषन दिलवाएं। हनुमान चालीसा में हम सब की आस्था है।षर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में असफल रही है। ष्षर्म ने दावा किया कि राज्य में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार के संकट को लेकर प्रदेष में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
बचाव में उतरे सारंग
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा के ट्वीट को सही ठहराया है। सारंग ने कहा कि हर संकट का निवारण हनुमानजी हैं, उनके बयान में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने इलाज करने का मना नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें