नकुल नाथ के वायरल वीडियो पर गर्माई सियासत
छिंदवाड़ा से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ के बेटे युवाओं का नेतृत्व करने के बयान पर सियासत गर्मा गई है। उनके इस बयान पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है कि युवाओं का नेतृत्व नकुलनाथ करेंगे और बुजुर्गों का नेतृत्व कमलनाथ करेंगे, बाकी कांग्रेस अनाथ होगी।
छिंदवाड़ा से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को कांग्रेस उपचुनाव में युवाओं का चेहरा बनाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की इस रणनीति को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि युवाओं का नेतृत्व नकुलनाथ करेंगे और बुजुर्गों का नेतृत्व कमलनाथ करेंगे, बाकी कांग्रेस अनाथ होगी। उन्होंने कहा कि कंागे्रस परिवारवाद की राजनीति में संलिप्त रही है। प्रदेष में भी कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर खींचतान साफ नजर आ रही है।
गृह मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस विधायक कुणाल चैधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि गृह मंत्री प्रदेष की बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर ध्यान दें, कांग्रेस की चिंता न करें। उन्होंने कहा कि मंत्री अपराधियों पर लगाम लगाने की फिक्र करते तो ज्यादा अच्छा होता। उन्होंने कहा कि सांसद नकुलनाथ युवा सांसद हैं, वे ही प्रदेष के युवाओं का नेतृत्व करेंगे।
वायरल वीडियो में यह कहते नजर आए नकुलनाथ
सोषल मीडिया पर सांसद नकुलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो मंे वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि आने वाले उपचुनाव में युवाओं का नेतृत्व मैं करूंगा। पिछले मंत्रिमंडल में हमारे जो युवा मंत्री थे जैसे जीतू पटवारी, जयवर्द्धन सिंह, सचिन यादव, ओमकार मरकाम, ये सब अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले उपचुनाव में युवाओं का नेतृत्व मेरे साथ करेंगे। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इस वीडियो के बाद नेतृत्व को लेकर कांग्रेस में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों के समर्थक गोलबंदी की धार पैनी करने में जुटे हैं।
नकुल ने दिया नरोत्तम को जवाब
छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने भी आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने टवीट कर कहा कि अनाथ प्रदेष को नाथ चाहिए, कमल नहीं कमलनाथ चाहिए। उन्होंने एक अन्य टवीट में कहा कि कारोना को डरोना कहने वालो के कारण पूरा प्रदेश इसकी चपेट में है। कांग्रेस सरकार गिराने के लिए महामारी को कुछ न समझने वाले आज जनता को जवाब दें कि उनके लिए सत्ता जरूरी है या प्रदेश की भलाई? जब खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो क्या प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता सुरक्षित है?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें