रविवार, 12 जुलाई 2020

तुलसी को जीताने हर हर मोदी, घर घर तुलसी अभियान

सांवरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चलाएगी अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत इंदौर जिला भाजपा ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हर हर मोदी, घर घर तुलसी अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस अभियान के तहत भाजपा
द्वारा घर घर तुलसी का पौधा और भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट के पर्चे वितरित किए जाएंगे। साथ की मोदी सरकार की उपलब्धि लोगों को बताई जाएगी।
भाजपा ने ग्वालियर चंबल अंचल के अलावा मालवा की 24 विधानसभा सीटों के पर होने वाले चुनाव की तैयारियां वर्चुअल रैली के द्वारा ष्षुरु कर दी है। अब मैदानी तैयारियां भाजपा द्वारा तेज की जा रही है। इस तैयारी के तहत भाजपा की इंदौर जिला इकाई ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याषी तुलसी सिलावट के पक्ष में हर हर मोदी, घर घर तुलसी अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह अभियान सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 14 जुलाई से षुरु किया जाएगा, जो 16 जुलाई तक चलेगा। हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान की प्रभारी अंजू माखीजा को बनाया गया है। अभियान में इंदौर जिले के प्रमुख भाजपा नेत्रियों मालिनी गौड़,  उषा ठाकुर, कविता पाटीदार, पदमा भोजे, डॉ. रीता उपमन्यु,  आरती शर्मा को भी शामिल किया गया है। महिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता सांवेर विधानसभा के प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा वितरित करके रहवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जानकारी देकर सोशल डिस्टेसिंग अपनाने के लिए आव्हान किया जाएगा। इसके अलावा इसी के साथ  सांवेर विधानसभा के विधायक  तुलसीराम सिलावट के किए गए ऐतिहासिक कार्यों के पर्चे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा  केन्द्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के ऐतिहासिक प्रथम वर्ष की उपलब्धियों, प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियां भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
कमलनाथ सरकार के कुषासन की देंगे जानकारी
अभियान में सांवेर विधानसभा के सभी मतदाताओं से इस तीन दिवसीय अभियान में वर्तमान प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों तथा कांग्रेस के 15 माह के कुशासन के विषय में जागृत किया जाएगा और प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट को विजयी बनाने के लिए आव्हान किया जाएगा।
264 गांवों में पहुंचंेगी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
भाजपा जिला अध्यक्ष डा  राजेश सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सांवेर विधानसभा में 14-15 और 16 जुलाई को हर-हर मोदी-घर-घर तुलसी अभियान का प्रारंभ करने जा रही है, जिसमें भाजपा की महिला मोर्चे की लगभग एक हजार कार्यकर्ता 314 बूथ, 31 सेक्टर, 105 कालोनी और 268 गांवों में उक्त अभियान संचालित किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें