वर्चुअल रैली में बरसे मुख्यमंत्री, कहा वल्लभ भवन को बनाया दलाली का अड्डा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार दलाल, दंभ, दुर्भावना और दिग्विजय यानि 4डी सरकार थी। कमनाथ सरकार ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था।
सरकार के 100 दिन पूरा होने पर प्रदेष भाजपा कार्यालय में आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर भी तोड़े, उन्हें बेवजह जेल भेजा गया। उनके खिलाफ झूठे मामले तक दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के पास कोई जनता की समस्या लेकर जाता था तो उसे भगा देते थे, लेकिन अगर कोई नोट लेकर आता तो उसका स्वागत किया जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार दलाल, दंभ, दुर्भावना और दिग्विजय यानि 4डी सरकार थी। कमनाथ सरकार ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। पूरे प्रदेश को लूट कर खाली कर दिया। जनता से झूठे वादे किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथने किसानों से कर्जमाफी को लेकर हमेशा झूठ बोला। इन्होंने बीमा का प्रीमियम ही नहीं भरा। मैंने आते ही साथ प्रीमियम भरा जिससे किसानों के खातों में बीमा के 2,990 करोड़ रुपए आए। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार सदैव दम्भ और अहंकार से भरे रहते हैं। कांग्रेस के नेता जनता को कुछ नहीं समझते, ये केवल अपनी जेबें भरना जानते हैं, जनता का खून चूसना जानते हैं।
गरीबों के घर का हक छीनने का काम किया कमलनाथ ने
प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा ने कहा कि गरीबों के घर का हक छीनने का काम कमलनाथ ने किया। पंचायत तक का पैसा कमलनाथ सरकार खा गई। उनके पास आईफा के लिए पैसा था लेकिन गरीबों के लिए बिल्कुल भी पैसा नहीं था। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के साथ झूठ बोलकर छल और कपट किया। उन्होंने कहा कि बीते 15 माह में कमलनाथ सरकार ने गरीबों को जमकर पीड़ा पहुंचाई। संबल योजना को बंद कर दिया। किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर छल किया। यहां तक कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे प्रकरण तक दर्ज किए गए।
कमलनाथ के अहंकार के कारण टूटी कांग्रेस सरकार
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 15 माह में प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस सरकार के दौरान प्रदेश हित में कई बात कही, लेकिन अपने अहंकार के कारण सिंधिया की बातों को ध्यान नहीं दिया। कमलनाथ के अहंकार के कारण कांग्रेस सरकार टूटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आते ही मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना को बंद किया। गरीबों के हित में होने वाली हर योजना और सुविधा को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही शिवराज सरकार ने गरीबों के लिए खजाना खोला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सौ दिन का कार्यकाल में हुए बड़े काम की उपलब्धि का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी जाता है। मैं उनको और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
सिंधिया ने कहा कई चील बैठे हैं, मुझे नोंचने के लिए
वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा से कुर्सी का मोह रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नोंचने के लिए कई चील बैठे हुए हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेसियों को चेतावनी दी कि कल भी कहा और आज भी कह रहा हूं कि टाइगर जिंदा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अभिनेता और अभिनेत्री के साथ बैठने का समय था। आईफा के लिए पैसे देने का समय था, लेकिन कोरोना के लिए उनके पास कुछ नहीं था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना से लड़ने के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए भी कई बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कोरोना को लेकर आपने क्या किया ? आपकी व्यस्तता सिर्फ ट्रांसफर उद्योग की बहाली थी। मार्च में कई लोगों की नियुक्तियां की। सिंधिया ने कहा कि कोरोनाकाल में आईफा की बैठक लेने का समय था, लेकिन कोरोना को लेकर बैठक का समय नहीं था।
सिंधिया ने कहा कि मैंने कांग्रेस में रहकर भी सदैव सत्य का साथ दिया और हमेशा आपातकाल का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक दल ने सत्ता को कायम रखने के लिए देश में आपातकाल कायम किया और दूसरे ने लोगों की जान बचाने के लिए लाकडाउन का निवेदन किया और लोगों ने अपने प्रधानसेवक की अपील को शिरोधार्य कर स्वीकार किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें