राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं 90 दिन तक चुप रहा, क्योंकि कोरोना प्रकोप था। अब मैं मैदान में उतरा हूं कांग्रेस को जवाब दूंगा।
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात आज राजधानी भोपाल पहुंचने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही। वे आज भोपाल पहुंचे, इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के निवास पर जाकर उन्होंने उमा भारती का आर्षीवाद लिया। इस दौरान उमा भारती ने सिंधिया की अगवानी मंत्रोचार कर की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट की बातचीत हुई, जिसे दोनों ने सामान्य मुलाकात बताया। सिंधिया का कहा पिछला दौरा काफी व्यस्तता वाला था। इस बार भोपाल आया तो उमा भारती से मिला। उन्होंने कहा कि, उनकी दादी के समय से सिंधिया परिवार से उनके पारिवारिक संबंध हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा हुए थे, तबसे उनको वो जानती हैं. सिंधिया का उनसे हमेशा संबंध रहा है।
इस दौरान सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेष की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कांग्रेस की 15 माह की सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताया। सिंधिया ने कहा कि मैंने पिछले भोपाल दौरे के दौरान कहा था कि वे 90 दिन चुप रहे, अब नहीं रहेंगे। सिंधिया ने कहा कि वे अब मैदान में उतरे हैं और कांग्रेस को जवाब देंगे।
सिंधिया प्रदेष नहीं, बल्कि पूरे देष में जगमगाएंः उमा
उमा भारती ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की सरकार, हमारे संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। सिंधिया कोरोना से पीड़ित थे इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए उनका प्रचण्ड आशीर्वाद है। सिंधिया प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में जगमगाएंगे.
राहुल और उनके परिवार के कारण हो रही कांग्रेस की दुर्गति
राजस्थान में कांग्रेस सरकार को लेकर चल रहे घटनाक्रम पर उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की आज जो देष में दुर्गति हो रही है, वह राहुल गांधी और उनके परिवार के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार नौजवानों का अपमान करता आया है और उन्हें नीचा दिखाता है। खुद काम करना नहीं चाहते हैं, दूसरों को काम करने नहीं देते, सिर्फ हंसने वाले लोगों को वो चाहते हैं। इसलिए बुद्धिमान नेताओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। उमा भारती ने कहा कि, राहुल गांधी खानदान के लोग जब तक कांग्रेस में रहेंगे, कांग्रेस पाताल में जाती रहेगी। वहीं दिग्विजय सिंह के राहुल गांधी की पार्टी संभालने की मांग को लेकर उमा भारती ने कहा कि, ये उनसे ही पूछे, जैसे गुरु वैसा चेला।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें