आप ने लिखा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र
आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने प्रदेष के मेडिकल छात्रों को जनरल प्रमोषन देने की मांग की है। आप के प्रदेश के अध्यक्ष पंकज सिंह ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को एक पत्र भी लिखा है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेशभर में उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है, लेकिन मेडिकल छात्रों को इससे दूर रखा गया है, जबकि कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल छात्र अपनी जान कि परवाह किए बगैर अस्पतालों में अपनी सुविधाएं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विगत कई दिनों से मेडिकल छात्र अपनी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। सारी समस्याओं को समझने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने ये मांग की है कि उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के साथ मेडिकल छात्रों को जनरल प्रमोशन देना अनिवार्य है, क्योंकि उनकी पढाई थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल होती है और सभी मेडिकल छात्र बखूबी अस्पतालों में प्रैक्टिकल का अनुभव ले रहे हैं। ऐसे में उन्हें जनरल प्रमोशन से दूर रखकर सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। पंकज सिंह ने मांग की है कि बिना विलम्ब किए प्रदेश की शिवराज सरकार मेडिकल छात्रों को जनरल प्रमोशन देकर छात्रों के बीच का भेदभाव खत्म करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें