हाटपिपल्या से उपचुनाव का किया षंखनाद
मध्यप्रदेष में अब उपचुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों आज देवास जिले के हाटपिपल्या पहुंचे और भाजपा के संत स्वर्गीय कैलाश जोगी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही यहां से उपचुनाव का षंखनाद भी किया। राज्य में जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से एक सीट हाटपिपल्या भी हैं, जहां पर भाजपा ने सिंधिया समर्थक को प्रत्याशी बनाए जाने का फैसला लिया है।
प्रदेष में भाजपा ने उपचुनाव की मैदानी तैयारी तेज कर दी है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने चुनावी कमान संभाल ली है। आज पहली बार दोनों नेताओं ने एक साथ भोपाल से बाहर देवास जिले के हाटपिपल्या में सभा की। अभी तक मुख्यमंत्री शिवराज और सिंधिया भोपाल से ही कमलनाथ को ललकार रहे थे। इस बीच शिवराज और सिंधिया की जोड़ी हाटपिपल्या पहुंची। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जोशी सदैव हमारे साथ हैं. जोशी ने उंगली पकड़कर राजनीति करना सिखाया है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सिंधिया-शिवराज ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस ने वोट लेने के लिए झूठे वादे किए थे, वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाकर रखा था। उन्होंने कार्यक्रम में सिंचाई परियोजना की भी घोषणा की, तो वहीं बागली को जिला बनाने का भी वादा किया।
कमलनाथ सरकार ने जनता को दिया धोखा
सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया। उस सरकार ने ना तो किसानों की कर्ज माफी की ना बेरोजगारों को भत्ता दिया। उस सरकार ने तो फसल बीमा की प्रीमियम भी जमा नहीं की थी, जिसे शिवराज सिंह जी की सरकार ने आने के बाद जमा किया। सिंधिया ने कहा कि शिव राजसिंह चैहान मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जनसेवक हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक बार फिर विकास के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो आह्वान किया है उसके लिए जरूरी है कि मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बने और मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिवराज सिंह चैहान जैसा नेतृत्व होना जरूरी है।
स्वर्गीय जोशी पदों पर रहे, लेकिन राज करने की चाहत कभी नहीं रही
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वर्गीय कैलाश जोशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में स्वर्गीय जोशी जी विभिन्न पदों पर रहे, लेकिन राज करने की चाहत उनके मन में कभी भी नहीं रही। उनकी पृष्ठभूमि जनसेवा की रही और वह हमेशा राजनीति को जनता की सेवा का जरिया मानते थे। आपस की बातचीत में उन्होंने कई बार यह कहा कि हमारे जमाने में राजनीति जन सेवा के लिए होती थी। सिंधिया ने कहा कि स्वर्गीय जोशी की सादगी उनकी ताकत थी और वह जब भी आवाज देते तो उनकी एक आवाज पर पूरा युवा वर्ग खड़ा हो जाता था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें