शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

शासकीय कर्मचारी, अधिकारी दफतरों में नहीं पहन सकेंगे जीन्स, टी शर्ट


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की नाराजगी के बाद जारी हुए निर्देश


मध्यप्रदेष के ष्षासकीय कर्मचारी और अधिकारी जीन्स और टी शर्ट पहनकर दफ्तर नहीं जा सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान ने इस आशय के निर्देश बीते दिनों वीडियो कांफे्रंसिंग के दौरान दिए थे।
राज्य के सरकारी कार्यालयों में पदस्थ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शालीन, औपचारिक एवं गरिमापूर्ण परिधान पहनकर कार्यालय में आएं। मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान ने 20 जुलाई को इस आशय के निर्देश वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से दिए थे।  वीडियो कांफे्रंसिंग के दौरान  मंदसौर जिले के वन मण्डलाधिकारी द्वारा अशालीन परिधान (टीशर्ट) पहनकर शामिल हुए थे। इस पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने भी नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री के निर्देषों का पालन करते हुए अब  ग्वालियर संभाग आयुक्त  एम बी ओझा ने संभाग के सभी संभागीय अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार आपके अधीनस्थ सभी शासकीय सेवकों को गरिमापूर्ण, शालीन एवं औपचारिक परिधान पहनकर शासकीय कार्यालय में दायित्व निर्वहन किए जाने हेतु पाबंद करना सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना करते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
संभाग आयुक्त ओझा ने संभाग के सभी संभागीय अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए हैं कि शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवक गरिमापूर्ण शालीन एवं औपचारिक परिधान पहनकर ही अपने दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु पाबंद करना सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना करते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु सक्षम अधिकारी को प्रस्ताव भेजे जाएं।
अपर कलेक्टर भी पहने हुए थे फैटेड जीन्स
ग्वालियर संभागायुक्त ओझा ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि  उनके द्वारा अशोकनगर जिले के भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर जैसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बैठक में “फैटेड जीन्स” पहनकर उपस्थित होना उक्त कृत्य शासकीय सेवक के पद की गरिमा के विपरीत होकर अमर्यादित आचरण की ओर इंगित करता है, जो उचित नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें