बुधवार, 1 जुलाई 2020

मंथन में अमृत तो बंट जाता है विश शिव पी जाते हैं


शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज, दो दर्जन मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

बहुप्रतीक्षित शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल गुरुवार को होगा। इस बात के संकेत आज खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दिए है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विस्तार कल किया जाएगा। मंथन में अमृत निकलता है, मगर विश को शिव पी जाते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज समन्वय भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। नामों को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी मंथन होता है, तब अमृत निकलता है और विश को शिव पी जाते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार बने हुए 3 तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने बीते दिनों प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के लिए दिल्ली भी गए थे।सभी नेताओं से चर्चा के बाद अब यह तय हो गया है कि कल विस्तार किया जाएगा।
अमृत के लिए तरसना पड़ेगाः कमलनाथ
 कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के विश   पीने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मंथन इतना लंबा हो गया कि अमृत तो निकला नहीं, सिर्फ विश ही विश निकला है। उन्होंने कहा कि मंथन से निकले विश   को अब रोज पीना पड़ेगा, क्योंकि अब रोज मंथन होगा और अमृत के लिये तरसना पड़ेगा. इस विश का परिणाम तो अब हर हाल में भोगना पड़ेगा।
सूची लेकर पहुंचे सहस्त्रबुद्धे
 शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सूची लेकर प्रदेष भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे आज भोपाल पहुंच गए। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय में लगातार बैठकें करते रहे और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले को बताते रहे। नए फार्मूले के आधार पर केन्द्रीय नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ नए चेहरों को मंत्रिपद की ष्षपथ दिलाने का फैसला लिया है।
आनंदी बेन पटेल ने ली राज्यपाल पद की ष्षपथ
उत्तर प्रदेष की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दोपहर को भोपाल पहुंची। उन्होंने प्रदेष के प्रभारी राज्यपाल पद की ष्षपथ ली। उन्हें मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस एके मित्तल ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अन्य राजनीतिज्ञ मौजूद रहे। पटेल उत्तर प्रदेष की राज्यपाल हैं और शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के चलते उन्हें राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने पर मध्यप्रदेश का प्रभार दिया गया है। वे कल शिवराज मंत्रिमंडल को ष्षपथ दिलाएंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें