गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा बुजुुर्ग नेताओं की अनदेखी देखकर होती है पीड़ा
मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं की युवाओं द्वारा की जा रही अनदेखी को देखकर पीड़ा होती है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के युवा नेता बुजुर्गों के साथ रहना ही नहीं चाहते।
गृह मंत्री मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो किस्सा ही अलग है। इसके युवा नेता साथ रहना ही नहीं चाहते और बुजुर्ग नेताओं की इनकी पार्टी में कोई सुनता ही नहीं है। बुजुर्ग नेताओं की इस तरह की अनदेखी देखकर हमें भी पीड़ा होती है। आम आदमी के सुख दुख की चिंता कांग्रेेस नेताओं को कभी नहीं होती है, लेकिन इनके नेताओं को अपनी सुख-सुविधाओं की चिंता हमेशा बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, हमारी सरकार अपराधमुक्त प्रदेश के लिए अभियान चला रही है। शेखर लोधी नाम के एक हत्या के आरोपी को भी दबोचा गया है। कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई थी, अब इसे दुरुस्त कर रहे हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की पूरी राजनीति अब सिर्फ भाजपा पर सवाल उठाने पर केंद्रित हो गई है। वचन पत्र में जनता से किए गए जिन वादों को लेकर कांग्रेस सत्ता में आई थी, 15 महीने की सरकार में उन पर क्या और कितना अमल किया गया, इस बारे में उनका एक भी नेता कोई बात नहीं करता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें