बुधवार, 8 जुलाई 2020

कांग्रेस ने आपको धोखा दिया, हम न्याय देंगेः शिवराज


मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के कार्यकाल में वल्लभ भवन से भगाया जाता था विधायकों, मंत्रियों को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेष मंे कमलनाथ सरकार ने वल्लभ भवन को लूट का अडडा बना दिया था। विधायक, मंत्रियों को भगाया जाता था, ठेकेदारों का स्वागत किया जाता था। कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया और हम न्याय देंगें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने यह बात आज सांवेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रेत माफिया, शराब माफिया और तरह-तरह के माफिया को कांग्रेस की सरकार ने संरक्षण दिया। वल्लभ भवन को लूट का अड्डा बनाया गया। जनता की मांग लेकर आये विधायक-मंत्रियों को भगाया जाता था और ठेकेदारों का स्वागत किया जाता था। कांग्रेस ने आपको धोखा दिया और हम न्याय देंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने संबल योजना बंद की, बच्चों को पढ़ाई और लिखाई तक से वंचित कर दिया।  गरीब की मृत्यु पर भाजपा सरकार ने कफन का इंतजाम किया था उसका भी आप पैसा खा गए।  आज इन्हें जनसेवा की बात करते हुए शर्म नहीं आती ?
उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए फसल बीमा योजना का प्रीमियम ही नहीं भरा था। हमने आते ही साथ सबसे पहले बीमा का प्रीमियम भरा जिससे किसान भाइयों के बैंक खातों में 2,990 करोड़ रुपए आए। हर लाभ से वंचित करने की कोशिश की कमलनाथ ने। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में कमलनाथ ने प्रदेश को संकट में डाल दिया। इस महामारी से निजात के लिए उनके पास बिल्कुल भी समय नहीं था। आईफा की बैठक करने और पैसे बनाने में पूरी कांग्रेस सरकार व्यस्त थी। प्रदेश के साथ इन्होंने बड़ा अपराध किया है।
कहां गए राहुल बाबा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी को लेकर राहुल बाबा कहते थे कि 10 दिन में कर्ज माफ नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। अब कहां गए बाबा? कमलनाथ ,दिग्विजय सिंह और राहुल जवाब दें, झूठ क्यों बोला? उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अपने वचनपत्र में ऋणमाफी की कोई तारीख तय नहीं की थी, कहा गया था कि सबके ऋण माफ होंगे। बाद में कहा गया कि 31 मार्च 2018 तक के ही ऋण माफ होंगे! ऐसे कैसे मुकर गए, जनता को जवाब दीजिए।
भाजपा में आए 22 विधायक सच्चे जनसेवक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कहा कि जो 22 विधायक आज भाजपा में आये हैं वे सच्चे जनसेवक हैं। उन्होंने भ्रष्टों को पहले खूब समझाया कि हमें जनता ने प्रदेश के विकास के लिए चुना है, लेकिन कमलनाथ जी वल्लभ भवन में बैठकर पैसे गिनने में लगे रहे। ऐसी भ्रष्ट सरकार को गिराना जरूरी था। चैहान ने कहा कि  कमलनाथ ने जितना कर्ज माफ नहीं किया होगा उससे ज्यादा तो हमने फसलों के हुए नुकसान की भरपाई के रूप में पैसा दे दिया है। आपने किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों के साथ सिर्फ छल किया है। आपको जवाब देना होगा।
झूठों को परास्त कर  सिखाना है सबक
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि  उपचुनाव महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि जिन्होंने 15 माह प्रदेश को लूटा। किसानों, छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के हक का पैसा खा गए। ऐसे झूठों को इस चुनाव में परास्त कर सबक सिखाना है। आज प्रदेश के लोगों में ये तसल्ली है कि प्रदेश के मुखिया के रूप में उनके हितैषी शिवराज सिंह चैहान हैं। वे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की चिन्ता करते हैं। उनकी पीड़ा को तुरंत खत्म करने के लिए जी-जान से जुट जाते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें