मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज कैबिनेट बैठक में फैसला लिया कि प्रदेष में स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रतीक रुप में मनाया जाएगा। सोषल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यालयों में राश्टीय ध्वज फहराया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 15 अगस्त के दिन समारोह सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ मनाना आवश्यक है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक न होकर प्रतीक स्वरूप हो। इनमें पारंपरिक रूप से बच्चों को बुलाए जाने और कार्यक्रम में शामिल करने की परंपरा इस वर्ष स्थगित रखी जाए। मुख्यमंत्री चैहान ने कहा इस संबंध में विचार कर शीघ्र अंतिम निर्णय लिया जा रहा है।
दुष्कर्म के आरोपी आबकारी उप निरीक्षक को किया बर्खास्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रदेष में मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को बख्ष्षा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में उज्जैन में पदस्थ शासकीय सेवक आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन जो एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी हैं, उनकी बर्खास्तगी के निर्देश दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें