मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पिछड़े वर्ग और दलितों को लेकर राजनीति करती रही है। कांग्रेसी इन वर्गाें को धोखा देते रहे हैं, इसलिए वे इनकी पैरवी नहीं करते। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि जब दिग्विजय इन वर्गों के हितैशी थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए इन वर्गों की पैरवी क्यों नहीं की। हमने तो तीन तीन मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से दिए, कांग्रेस ने तो एक भी पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिलाने को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर आज हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के पक्ष में थी, तो दिग्विजय सरकार में क्यों नहीं पैरवी की गई? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही आरक्षण पर स्टे लगा दिया गया था। अगर कांग्रेस चाहती तो हाईकोर्ट से रोक हटाने के लिए बड़े वकील कर सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता खुद ही आरक्षण पास नहीं कराना चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब इस वर्ग की हितैशी है तो आज तक उसने इस वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया। मिश्रा ने कहा कि हमारे यहां ओबीसी वर्ग की सीरीज है। भाजपा ने बाबूलाल गौर, उमा भारती और शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाया, ये सभी इस वर्ग से आते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें