शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

टिकाऊ तो भाजपा है, दिल्ली हो या फिर यहां

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के नारे पर कसा तंज

मध्यप्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के नारे बिकाऊ नहीं टिकाउ चाहिए पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का यह नारा बिल्कुल सच कह रहा है, क्योंकि टिकाऊ तो सिर्फ भाजपा है। फिर वह केन्द्र हो या फिर यहां। कांग्रेसी तो चला ही नहीं पाते, मध्यप्रदेष हो या फिर राजस्थान।
गृह मंत्री ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिकाऊ नहीं, टिकाऊ चाहिए, फिर से कमलनाथ सरकार चाहिए का नारा दिया है। कांग्रेस का यह नया नारा बिल्कुल सच कह रहा है, क्योंकि टिकाऊ तो सिर्फ भाजपा ही है। कांग्रेसी तो चला ही नहीं पाते, चाहे मध्यप्रदेश हो या राजस्थान हो। टिकाऊ अगर कोई है तो भाजपा है, दिल्ली में भी टिकी है और यहां भी टिकी है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में हो रही नियुक्तियों को लेकर मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी का संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जिसमे 3700 पदाधिकारी है। उन्होंने कहा अकेले दतिया विधानसभा में ही 5 10 प्रदेश के महामंत्री हैं एक विधानसभा क्षेत्र में।
दिग्विजय तो उम्रदराज व्यक्ति
गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह तो उम्रदराज व्यक्ति हैं, इसलिए टवीटर पर ही काफी हैं। उनके टवीट का असर भाजपा में तो नहीं, बल्कि अब तो उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस में भी खत्म हो गया है।
तो कांग्रेस हाषिए पर जाएगी
कांग्रेस में राहुल गांधी को फिर से राश्टीय अध्यक्ष बनाए जाने की उठ रही मांग को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि क्या कांग्रेस का यही लोकतंत्र है कि एक परिवार के राजतन्त्र को बर्दाश्त करते रहें। गृहमंत्री ने कहा, जिस दिन कांग्रेस इससे बाहर निकलने की कोशिश करेगी तो कांग्रेस हाशिए पर जाएगी और इस परिवार के साथ रहने की कोशिश करेगी तो भी हाशिए  की तरफ जाएगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस का डूबना लगभग तय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें