शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

बकरीद पर लाकडाउन, सीयासी पारा चढ़ा


नरोत्तम ने कहा दिग्विजय लें संक्रमण रोकने की गारंटी, हम हटा लेंगे लाकडाउन

मध्यप्रदेष की राजधानी भोपाल में रक्षा बंधन और बकरीद पर लगाए गए लाकडाउन को लेकर सियासत तेज हो गइ्र है। कांग्रेस सहित मुस्लिम नेताओं ने इसका विरोध तेज कर दी है। वहीं कांग्रेस के विरोध पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह संक्रमण को रोकने की गारंटी लें तो हम लाकडाउन हटा लेंगे।
राजधानी में 10 दिन के लगाए जा रहे लाकडाउन को लेकर कंाग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी ष्षर्मा भी इसके समर्थन में सामने आए। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा कि ईद पर कुर्बानी के लिए और रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई बहन से मिलने के लिए भोपाल शहर में लॉकडाउन में छूट दी जानी चाहिए।
गारंटी दें संक्रमण हटा देंगे, हम लाक डाउन हटा देंगे
 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना चक्र तोड़ने के लिए लॉक डाउन लगाना पढ़ता है। हमने प्रदेश के कई जगह लॉक डाउन लगाकर स्थिति को कंट्रोल किया है। हमारी सभी से प्रार्थना है सब लॉक डाउन में सहयोग करें। वहीं सभी से प्रार्थना करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सब लॉकडाउन में सहयोग करें। लॉकडाउन में भोपाल में आने और जाने के लिए ई पास बनेंगे। आगे कहा कि मेरी सभी बहनों से निवेदन है कि वे इस बार ई रखी बनाए। लाकडाउन को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता लॉकडाउन पर सावल उठा रहे हैं वो गारंटी दें कि वो कोरोना रोक लेंगे। हम लॉकडाउन हटा देंगे। वहीं कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि खेल की शुरुआत कांग्रेस ने की थी खत्म बीजेपी करेगी। दल बदल के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव को कम करने के सवाल पर कहा कि  ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चैहान दोनों एक ही है। इसका गलत मतलब न निकाले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें