राज्यपाल लालजी टंडन का आज लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। राज्यपाल के निधन पर प्रदेश में पांच दिन 21 से 25 जुलाई तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। आज मंगलवार समस्त शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंत्रिपरिषद बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल टंडन के अवसान पर शोक स्वरूप आज की मंत्रिपरिषद बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा न कर स्थगित की गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की हैं। क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। लालजी टंडन सबको साथ लेकर चलते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है. लालजी टंडन ने हमेशा जनहित में मार्गदर्शन और प्रेरणा दी. सार्वजनिक जीवन में शुचिता के प्रतीक रहे. मंत्री के रूप में यूपी के करोड़ों नागरिकों को उन्होंने सीधा लाभ पहुंचाया। श्रद्धांजलि के बाद कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई. कैबिनेट की बैठक अब बुधवार को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री चैहान ने कहा कि राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का दुखद समाचार आज प्रातः मिला। वे जीवनभर राष्ट्र सेवा में संलग्न रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। टंडन सार्वजनिक जीवन में शुचिता के प्रतीक थे। मध्यप्रदेश में राज्यपाल के रूप में उन्होंने हमेशा जनहित में मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में उनके सुझाए नवाचार को हम सबने देखा है।
5 दिन का राजकीय शोक
राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद मध्यप्रदेश में 5 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश के मंत्रालय और शासकीय बिल्डिंगों पर लगे तिरंगे झंडे को आधा उतार लिया गया है। राजकीय शोक के चलते मध्यप्रदेश में 5 दिनों तक कोई भी शासकीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। वहीं मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
वहीं प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टवीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें