शनिवार, 25 जुलाई 2020

मध्यप्रदेश की राजनीति में बढ़ रहा कोरोना का खौफ



मध्यप्रदेश की राजनीति में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी इससे पीड़ित हो चुके है। कई अधिकारियों की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। 

राज्य में कोरोना के कहर के ष्षुरुआती दौर में स्वास्थ्य विभाग और फिर पुलिस महकमें में इसका खौफ दिखाई दिया। इसके बाद राजनेता इसके आगोश में आते गए। प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान के अलावा अब तक राज्य में  राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे,  सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया,  वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा, भाजपा विधायक और विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक , पूर्व सांसद प्रेमचंद गुडडू, पूर्व मंत्री लखन घनघारिया, भाजपा विधायक राकेश गिरी, भाजपा विधायक   दिव्यराज सिंह, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी,  पूर्व विधायक परशुराम मुदगल, पूर्व विधायक जीतेन्द्र डागा भीष्षामिल है।  इनके अलावा आईएएस जे विजय कुमार, पल्लवी जैन गोविल, स्वाती मीना,  गिरीश शर्मा, डीएसपी सीआईडी प्रेम प्रकाश शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें