उमा की रिपोर्ट आई निकेटिव, राजधानी मेें मिले 177 पाजिटिव मरीज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण अब गली-मोहल्ले तक पहुंच गया है। पाश क्षेत्र हो या फिर सकरी गलियां कोरोना के मरीज मिल ही रहे है। शहर में अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां कोरोना का मरीज ना मिला हो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की एक और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आज फिर 177 संदिग्ध मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। हालांकि, उनके अब तक किए गए सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। उन्होंने रविवार को अस्पताल से ही कोरोना समेत अन्य विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों से चर्चा की। राजधानी भोपाल में 10 दिन का टोटल लाकडाउन है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार कोविड प्रोटोकाल के अनुसार किसी के भी पाजिटिव आने पर 7 दिन बाद नया सैंपल लेकर जांच की जाती है, जो 5 दिन बाद लिया जाएगा। इसी तरह राजधानी के आठ अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट दोबारा पाजिटिव आई है।
उमा भारती ने भी कराई जांच, निकेटिव आई रिपोर्ट
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के कोरोना पाजिटिव होने के बाद प्रदेष की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी अपनी जांच कराई थी। वे 22 जुलाई को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह से मिली थी। इसकी जानकारी आज उन्होंने टवीट कर दी। मैं भी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स गई थी तथा मैंने मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात की थी। कल मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया था तथा आज मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब मैं इंतजार कर रही हूं मेरे भैया षिवराज सिंह चैहान अस्पताल से जल्दी घर पहुंचे और में उनका वहां स्वागत करुं।
गांधी मेडिकल कालेज के दो डाक्टरों को रिपोर्ट आई पाजिटिव
राजधानी में आज सोमवार को फिर सौ से ज्यादा मरीज कोरोना पाजिटिव मिले है। आज 177 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें गांधी मेडिकल कालेज के दो डाक्टर सहित दो अन्य कर्मचारी, बैरागढ में न्यू सिंधु समाज स्घ्कूल में क्वारंटाइन किए गए एक ही परिवार के चार लोग, एमराल्ड पार्क सिटी में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके अलावा राज्य ओपन बोर्ड के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इंद्रपुरी के वंदना हास्टल में रहने वाली एक 25 वर्षीय छात्रा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज के संचालक अजय गोयनका के परिवार में एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5720 हो गई है। रविवार को 4 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें