रविवार, 12 जुलाई 2020

कितनों को बांटा त्रिकूट काढ़ा, सूची करें सार्वजनिक


मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर हमला बोला है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा त्रिकूट गाढ़ा वितरण करने का दावा किया गया था, मगर यह काढ़़ा कितने लोगों को वितरित किया गया। काढ़ा जिन लोगों को वितरित किया गया,उनकी सूची को सार्वजनिक किया जाए।
कांग्रेस ने कोरोना के राज्य में बढ़ते कहर को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से सवाल कियाकि कोरोना संक्रमण के दौर में सरकार ने त्रिकूट गाढ़ा  लोगों को वितरित करने का दावा किया था। सरकार ने कहाथ कि 1 से 5 करोड़ पैकेट त्रिकूट गाढ़े के वितरित किए गए है। कंाग्रेस ने आरोप लगाया कि यह काढ़ा लोगों में वितरित ही नहीं हुआ है। कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को यह सच बताना चाहिए कि त्रिकूट काढ़ा कहां कहां कितना वितरित किया गया और जिन हितग्राहियों को यह काढ़ा वितरित किया गया, उनकी सूची को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
कमलनाथ ने ट्रक भरकर ऋण माफी की भेजी थी सूची
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान को याद दिलाया कि कमलनाथ  ने आपके ऋण माफी पर  सवाल उठाते ही किसानों की सूची ट्रक से आपके घर भेज दी थी। अब प्रदेश कह रहा है कि काढ़ा वितरण  एक घोटाला है तो क्या आप पांच करोड़ काढ़ा प्राप्त करने वालों की सूची जारी करेंगे? कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 5 करोड़ पैकेट बांटने के लिए उन्होंने कितने लोगों की ड्यूटी लगाई पहले उनकी ही सूची जारी कर दें। यह अभियान किस तारीख से किस तारीख तक चला? किस विभाग ने वितरण का काम किया? कांग्रेस ने अपेक्षा की है कि मुख्यमंत्री  जबाब देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें