सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता जगदीप के निधन पर मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उन्हीं के अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमा सूरमा भाई आज तो
तो पूरा भोपाल और हर एक भोपाली भी उदास है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सूरमा भोपाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए टवीटर पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि फिल्म ‘अफसाना’ में बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत कर ‘शोले’, ‘अन्दाज अपना अपना’ समेत 400 से अधिक फिल्मों में हमारा दिल जीतने वाले सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप आज हमारे बीच नहीं रहे। बस एक बात कहना चाहूँगा कि ‘आपका नाम सूरमा भोपाली एसे ही नहीं था’। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि अमा सूरमा भाई! आज तो पूरा भोपाल और हर एक भोपाली भी उदास है। मैंने कई भाई, याद बहुते ही आओगे। अलविदा सूरमा भाई!
जगदीप के निधन से स्तब्ध हूंः नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अभिनेता जगदीप के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। मिश्रा ने कहा कि कहा दतिया की माटी में जन्में, अपने हास्य अभिनय से कलाप्रेमियों के बीच सशक्त छाप छोड़कर, सूरमा भोपाली जैसे चरित्र को अमर करने वाले सिने अभिनेता जगदीप के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें