शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

मलाई खाने दो बिल्लियां लड़ रही


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बताया कमजोर

मध्यप्रदेष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच विभागों के वितरण को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस लगाता हमले बोल रही है। कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज फिर मुख्यमंत्री पर हमला बोला कहा कि मुख्यमंत्री कमजोर है। उन्होंने विभाग वितरण को लेकर कहा कि दो बिल्लियां मलाई खाने के लिए लड़ रही है।
पटवारी ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण माफी योजना के तहत कमलनाथ सरकार ने लगभग 25 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। इस मुद्दे पर आप जहां चाहे वहां तर्क संगत चर्चा कर सकते हैं।  पटवारी ने सिंधिया का नाम न लेते हुए कहा कि मिस्टर विभीषण कहते थे कि किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा तो वे सड़कों पर उतरेंगेए लेकिन इस वक्त वे कहां हैंघ् कब सड़क पर उतरेंगेघ् सिंधिया पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मिस्टर विभीषण इस समय मलाई खाने की जुगाड़ में लगे हुए हैं।
उन्होंने राज्य सरकार पर मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संविधान को ठेंगा दिखाकर अपने लालच के लिए संख्या से अधिक मंत्री बनाए गए हैं। इस मुद्दे को हम विधानसभा में भी उठाएंगे। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 10 दिन बाद बजट सत्र होना है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना वित्त मंत्री के बजट कौन जारी करेगा। प्रदेश के 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर पटवारी ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस जीतेगी और सत्ता में कमलनाथ की वापसी होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें