मंगलवार, 7 जुलाई 2020

ना मैं महाराजा, ना मैं टाइगर, ना मैं मामा, मैं तो बस कमलनाथ, एक जनसेवक


पूर्व मुख्यमंत्री ने बदनावर से षुरु किया उपचुनाव अभियान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज से राज्यसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी अभियान की ष्षुरुआत कर दी है। उन्होंने आज मालवा अंचल के बदनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया और आगामी उपचुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं ना तो महाराजा हूं, ना ही टाइगर हूं और ना ही मामा हूं , मैं तो बस एक जनसेवक कमलनाथ हूं। मेरा काम सिर्फ मध्यप्रदेश की जनता की सेवा करना है।
बदनावर पहुंचने से पहले कमलनाथ ने उज्जैन में महाकाल मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके बाद वे बदनावर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आज आप सभी को हमारी सरकार के 15 माह के कार्यों की जानकारी देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हमने किसानों की ऋण माफी की, कन्याओं के विवाह की राशि को बढ़ाया, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत प्रदान की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ना तो महाराजा हूं, ना ही टाइगर हूं और ना ही मामा हूं , मैं तो बस एक जनसेवक कमलनाथ हूं। मेरा काम सिर्फ मध्यप्रदेश की जनता की सेवा करना है। इस अवसर पर उन्होंने कर्जमाफी की पूरी विस्तृत जानकारी सभी को दी कि किस प्रकार से हमने चरणबद्ध तरीके से कर्जमाफी की।
उन्होंने कहा कि आप बताएं मैंने तो माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराया, इसमें मेरी कौन सी गलती थी ? मैंने तो प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया, इसमें मेरी क्या गलती थी ? प्रदेश में निवेश लाने का कार्य किया ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके , बेरोजगारी दूर हो सके, इसमें मेरी क्या गलती थी ? प्रदेश में महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा दी, इसमें मेरी क्या गलती थी ?
उन्होंने यह भी कहा कि आज जो प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए आपके समक्ष मैदान में आ रहे हैं वह किस विचारधारा से आएंगे ? जिन विधायकों को जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए चुना था, वो स्वयं का विकास कर अपने क्षेत्र को गड्डे में छोड़ गए। यह आपको याद रखना है। ऐसे लोगों को जनता को सबक सिखाना है। ये लोग अब किस मुंह से अपने क्षेत्र की जनता के बीच आएंगे।जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है ।
महाराजरुपी नेता ने जमनत का सौदा कर गिराई सरकार
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा कर्जमाफी को लेकर झूठ परोसकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। जो भाजपाई आज कर्जमाफी का विरोध कर रहे है, हमने उनके कई परिजनों का व उनके रिश्तेदारों का भी कर्ज माफ किया है, इसका हमने समय- समय पर प्रमाण भी दिया है। हम तो तीसरे चरण का भी कर्ज माफ जून से करने जा रहे थे कि एक महाराज रूपी नेता ने प्रदेश की जनता के जनमत का सौदा भाजपा से कर दिया और हमारी सरकार को गिरा दिया। हमारी कर्जमाफी की इस योजना को भाजपा सरकार को हर हाल में पूरा करना होगा। जब तक किसानों की कर्ज माफी नहीं होगी, हम चुप नहीं बैठेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें