मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के वितरण को लेकर मची उठापटक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को दिल्ली जाकर बड़े नेताओं से मुलाकात करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सभी बड़े नेताओं से चर्चा कर सामन्जस्य बैठाने का प्रयास कर रहे है। सिंधिया समर्थकों को दिए जाने वाले विभागों को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण मुख्यमंत्री विस्तार के तीन दिन बाद भी विभागों का वितरण नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर वे दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में सिंधिया सहित पार्टी के सभी नेताओं से मुलाकात करने के बाद सोमवार को भोपाल लौटेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर देंगे।
गौरतलब है कि लंबे विचार विमर्श के बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया था, मगर मुख्यमंत्री मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं कर पा रहे है। बंटवारे में देरी कारण सिंधिया समर्थकों को महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने की मांग है। इसे लेकर सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें