मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज फिर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान पर हमला बोला है। उन्होंने भोपाल आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से मांग की है कि वे राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की गुप्त रिपोर्ट भी लें।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज टवीट कर कहा कि संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों के आचरण व भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयं सेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज सिंह चैहान के परिवारजनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें। एक दूसरे टवीट में सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त की भी अवश्य जानकारी लें। संघ इस प्रकार के प्रजातंत्रीय व्यवस्था में विधायकों के आचरण और फिर उन्हें बिना विधायक रहे मंत्री बनाने में क्या सोचता है उसे भी अवश्य स्पष्ट करने की कृपा करें।
सवाल करते हैं, जवाब नहीं देते दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री के टवीट पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके टवीट का जवाब वे नहीं देते। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह सिर्फ सवाल करते हैं, जवाब तो देते नहीं हैं। उन्होंने कभी प्यारे मियां पर टवीट किया है। उन्होंने कहा कि वे पहले तो अपने विधायक उमंग सिंघार के सवालों का जवाब दें, फिर हम भी उनके सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह केवल बातें करते हैं, इसके अलावा वे करते कुछ नहीं हैं।
संघ की बैठक शुरू
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भोपाल में हैं। वे यहां 5 दिन रहेंगे। मंगलवार को राजधानी के केरवा डेम स्थित शारदा विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख प्रचारकों की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में चीन से विवाद और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर विचार होगा। इसके साथ 5 अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास के दिन पूरे देश में दीवाली जैसा उत्सव मनाने पर विचार होगा। गौरतलब है कि भागवत लंबे समय बाद आरएसएस के आनुसांगिक संगठनों के प्रमुखों से मिलने वाले हैं। बैठक में वे लोग शामिल हो रहे हैं, जिन्हें संघ का नीति निर्धारक माना जाता है। ऐसे पदाधिकारियों की संख्या लगभग 20 बताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें