शनिवार, 25 जुलाई 2020

जब हम गंभीर थे, तब आप कोरोना को डोरोना बताते थे


प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एक ओर जहां नेताओं द्वारा उनके ष्षीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। वहीं राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों  कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने के साथ ही उनके कोरोना पाजिटिव होने का कारण बताते हुए उन पर तंज भी कसा है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टवीट कर कहा कि आपके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर काफी दुःख हुआ। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। बस अफसोस इस बात का है कि जब हम कोरोना को लेकर गंभीर थे, तब आप कोरोना को कभी नाटक बताते थे , कभी डरोना बताते थे, कभी सत्ता बचाने का हथियार बताते थे।  उन्होंने लिखा है कि कभी हम पर कुछ आरोप लगाते थे, कभी कुछ कहते थे, कभी कुछ। हम शुरू से कहते थे कि यह एक गंभीर बीमारी है, इससे संभलकर रहने की आवश्यकता है,सावधान रहने की आवश्यकता है, इसके प्रोटोकाल के पालन की आवश्यकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि शायद आप भी इससे संभल कर रहते ,प्रोटोकाल, गाइडलाइन व सावधानी का पूरा पालन करते , इसको मजाक में नहीं लेते तो शायद आप इससे आज बचे रहते। खैर कोई बात नहीं , आप जल्द स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटेंगे, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है व पूर्ण विश्वास है।
आप पर कैसे कुछ हो सकता है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा किए शिवराज सिंह चैहान ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा, इसलिए उनको कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ। सिंह ने लिखा है कि, मुझ पर तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने का आरोप लगाते हुए भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी थी, लेकिन आप पर कैसे कुछ हो सकता है। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हो जाएं। आपको सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना चाहिए था. लेकिन आपने ऐसा नहीं किया है। इसलिए शायद आप कोरोना की जद में आ गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें