लंबे समय से अपनी सरकार और संगठन से नाराज चल रहे राज्य के पूर्व मंत्री अजय विष्नोई ने आज फिर टवीट कर निजी मेडिकल कालेजों में चल रहे कोरोना के इलाज पर सवाल उठाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री का समर्थन किया है।
राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के भाजपा में ष्षामिल होने और मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों को ष्षामिल किए जाने को लेकर पूर्व मंत्री अजय विष्नाई खासे नाराज रहे। वे इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर और संगठन नेताओं से चर्चा कर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। अब उन्होंने आज एक टवीट किया है, जिसके बार उनकी नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। आज विष्नाई ने एक टवीट कर चिरायु अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज और वीआईपी लोगों के इलाज कराए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान चिरायु अस्पताल में स्वास्थ्य का लाभ कर रहे हैं। मेरी शुभकामना है, शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटें। साथ ही मुख्यमंत्री से अनुरोध है, चिरायु अस्पताल में रहते हुए यह भी देखें कि चिरायु में ऐसा क्या है जो हम नो लिमिट बजट और सतत मानिटरिंग के बाद भी प्रदेश के एक भी शासकीय मेडिकल कालेज 4 माह में नहीं बना पाए। क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर हैं।
कांग्रेस ने किया समर्थन
अजय विष्नोई के इस टवीट का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने अजय विश्रोई के सवालों को सही बताते हुए कहा कि ‘पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ठीक सवाल उठाया है। क्या कारण है कि मुख्यमंत्री सहित सारे वीआईपी चिरायु में इलाज करवा रहे है, आखिर वहां ऐसा क्या है? क्या कारण है कि 15 वर्ष की भाजपा सरकार में एक भी ऐसा शासकीय अस्पताल नहीं बना, कोरोना से इलाज के लिये एक भी शासकीय मेडिकल अस्पताल तैयार नहीं हुआ?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें