गुरुवार, 30 जुलाई 2020

दिग्विजय के भाई ने कहा चुनाव में तांत्रिक बाबाओं का सहयोग ले रही पार्टी


मध्यप्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह के बयान के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव में तांत्रिक बाबाओं की मदद लेने की बात कही है।
प्रदेष के चाचैड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मण सिंह वैसे तो पार्टी गाइड लाइन से हटकर बयान देते हुए कई बार पार्टी पर सवाल खड़े करते रहे हैं। उन्होंने उपचुनाव से पहले  अब फिर एक बयान देकर पार्टी में हड़कंप मचा दिया है। लक्ष्मण सिंह ने टवीट कर कहा कि हम कांग्रेस के साथी, भाजपा, संघ की विचारधारा को निरंतर कोसते हैं, मैं भी उनकी विचार धारा से सहमत नहीं हूं, परंतु कांग्रेस की विचारधारा कहां लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है ?
सिंह के इस टवीट ने प्रदेष कांग्रेस में उपचुनाव के पहले नया मुददा छेड़ दिया है। सिंह ने इस टवीट के साथ ही कांग्रेस के लिए मैदान में दिखाई दे रहे कम्प्यूटर बाबा और मिर्ची बाबा पर निशाना साधा है। कम्प्यूटर बाबा इन दिनों राज्य के उन सभी 27 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, जहां पर उपचुनाव होना है। वे जहां भी जा रहे हैं, वहां कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा को कोसते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदाता को लाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मिर्ची बाबा भी इन दिनों चंबल अंचल की उपचुनाव वाली विधानसभा सीटों पर सक्रिय हैं वे भी कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे हैं।
लक्ष्मण सिंह का भाजपा ने किया समर्थन
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह बयान का प्रदेष के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह ने ठीक कहा है कि उनकी पार्टी की विचारधारा लुप्त हो गई है। तभी तो कांग्रेस सुप्त हो गई है। इसीलिए वह लगातार हासिए पर  जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें