रविवार, 5 जुलाई 2020

सिंधिया परिवार हड़पता है सरकारी जमीन


पूर्व मंत्री ने कहा सिंधिया समर्थकों को न दिया जाए राजस्व विभाग

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने आज राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया परिवार सरकारी जमीनें हड़पता है। सिंह ने मांग की कि सिंधिया समर्थक मंत्री को राजस्व विभाग न दिया जाए।
पूर्व मंत्री गोविंद ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया को लेकर कहा कि उनके पैर जहां जहां पड़ेंगे वहां बंठाढ़ार होगा। उन्होंने कहा सिंधिया हमेशा दबाव बनाए रखना चाहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया परिवार जमीनें हड़पने का काम करता है। ग्वालियर में भी सरकारी जमीनों पर कब्जा किया है। गजट नोटिफिकेषन के बाद भी सिंधिया परिवार ने और टस्ट ने नाम गलत तरीके से किए हैं।
सिंह ने मांग की कि सिंधिया समर्थक मंत्री को राजस्व विभाग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सिंधिया समर्थक मंत्री को यह विभाग दिया गया तो प्रदेष की जमीनें हड़प ली जाएंगी।  उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार के कब्जे में आज भी ग्वालियर में कई जमीनें है, जिनके मामले अदालत में चल रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि अगर शिवराज सिंह चैहान में हिम्मत है तो वे शिवपुरी, ग्वालियर, गुना में जो विवादित जमीन है इसकी जांच कराए। सिंधिया परिवार दोनों दलों में मिला रहता है और जमीन हड़पते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें