शनिवार, 11 जुलाई 2020

दिग्विजय ने कहा टाइगर इतना मत डरो


मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चैहान एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाए है। इसे लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का वर्कआउट खत्म ही नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि टाइगर इतना मत डरो।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण न किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान पर हमला बोला है। उन्होंने आज टवीट किया कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के 8 दिन पूरे हुए। विभाग आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का वर्कआउट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। क्या टाइगर नख-दंत विहीन, दीन-हीन हो चुका है? देखते हैं कौन अपनी टेरेटरी छोड़कर भागता है।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर पूरी भाजपा दिल्ली से लेकर भोपाल में ‘वर्कआउट’ चल रहा है। यह मंत्रिमंडल के बंटवारे का झगड़ा नहीं है, यह ‘लूट’ के बंटवारे का झगड़ा है। परिवहन, एक्साइज, राजस्व, शहरी विकास आदि सिंधिया जी नहीं छोडना चाहेंगे। क्यों? समझ जाओगे!’
भाजपा में कोई है जो उमा भारती के सवालों का जवाब देगा
विकास दुबे के एनकाउंटर पर उमा भारती ने सवाल खड़े कर दिए थे। दिग्विजय सिंह ने उमा भारती के तीन सवालों का समर्थन करते हुए लिखा है कि उमा भारती के तीन सवालों ने शिवराज सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। उमा भारती के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को घेरा है। उन्होंने कहा है कि उमा भारती ने सवाल तो सही पूछा, लेकिन भाजपा में कोई है जो उनके सवालों का जवाब देगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि तीन बातें अब भी रहस्य के परदे में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें