बुधवार, 8 जुलाई 2020

फिर छलका पूर्व मंत्री विश्नोई का दर्द


कहा हमारे नेता की इतनी बेइज्जती, कहीं कार्यकर्ता न हो जाएं नाराज

मध्यप्रदेष के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का आज फिर मंत्री न बनाए जाने को लेकर दर्द छलका है। उन्होंने आज बयान देकर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर हमारे नेता की बेइज्जती हो रही है, इससे कहीं पार्टी कार्यकर्ता नाराज न हो जाएं, बड़ा नुकसान होगा।
मध्यप्रदेष मंे मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही गर्माया विरोध और नेताओं की नाराजगी का दौर अब भी जारी है। पूर्व मंत्रियों सहित कई विधायक एक दर्जन से ज्यादा सिंधिया समर्थकों को मंत्री बनाए जाने को लेकर नाराज चल रहे है। इनमें पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी है। अजय विश्नोई को उम्मीद थी कि मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर वे नाराज चल रहे हैं। पहले उन्होंने विरोध जताते हुए बयानबाजी की, फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा। अब आज उन्होंने टवीटर पर जो लिखा उसे लेकर पार्टी में हड़कंप मच गया है।
विश्नोई ने आज टवीट कर लिखा कि पहले मंत्रियों की संख्या और अब विभागों का बंटवारा। मुझे डर है कही भाजपा का आम कार्यकर्ता हमारे नेता की इतनी बेइज्जती से नाराज न हो जाए। नुकसान हो जाएगा।
गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अजय विश्नोई ने यह तीसरा और करारा बयान जारी किया है। विश्नोई ने इसके पहले जबलपुर से किसी को मंत्री न बनाने को लेकर बयान दिया था कि विंध्य और महाकौशल की उपेक्षा ठीक नहीं है। अब मुख्यमंत्री को यहां का प्रभार संभालना चाहिए। इसके बाद उन्होंने एक बयान में कहा था कि सिंधिया समर्थक मंत्री जब तक विधायक न चुन जाए तब तक उन्हें विभाग नहीं सौंपने चाहिए।
देरी के बाद ही निकलेगा मक्खन
राज्य के मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा विभागों वितरण में देरी को लेकर कहा कि कोई साधु संतांे की जमात नहीं, सबकी अपनी महत्वाकांक्षा है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इषारा करते हुए कहा कि उनके दल के लोग अपने नेता से चर्चा करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा विभाग मिले। इसी के चलते विभाग वितरण में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि कई साथी हमारी रीति-नीति को समझ रहे हैं, हमें भी उन्हें जिम्मेदारियां देना हैं, इसलिए देरी हो रही है, लेकिन देरी के बाद मक्खन निकलेगा। उम्मीद है कि अनुभव और योग्यता को तरजीह दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें