प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आयोग को भेजा पत्र
मध्यप्रदेष कांग्रेस की ओर से प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारत निर्वाचन आयोग को दिए सुझाव में कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए उपचुनाव में मतदान ईवीएम के बजाय मतपत्र से कराए जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि कांग्रेस आयोग के नियमों का पूरी तरह से पालन करेगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव कराने के संबंध में राजनीतिक दलों से मांगे गए सुझाव के संदर्भ में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने सुझाव दिए है। उन्होंने आयोग को सूचित किया है कि डिजास्टर मेनेजमेंट एक्ट 2005 के प्रावधान अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं एवं प्रभावशील हैं तथा भविष्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे, उनका प्रदेश कांगे्रस कमेटी द्वारा पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।
कमलनाथ ने निर्वाचन आयोग को सुझाव दिया है कि मध्यप्रदेश में होने वाले सभी विधानसभा के उपचुनाव ईवीएम मशीन के स्थान पर मतपत्र के माध्यम से मतदान कराए जाएं, ताकि कोरोना संक्रमण की स्थिति से बचा जा सके। क्योंकि चुनाव प्रक्रिया अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर करीब 1 हजार मतदाताओं द्वारा मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान करना होगा और ऐसी स्थिति में जबकि अलग-अलग मतदाता एक ही ईवीएम मशीन पर उंगली से बटन दबाकर मतदान करेगें, तब कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना संभव नहीं होगा, ऐसी स्थिति में मतपत्र से मतदान कराना ही एक मात्र उपाय है, जिससे कि कोरोना संक्रमण को मतदाताओं में फैलने से रोका जा सकेगा।
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के सुझाव वाला पत्र प्रदेश कांगे्रस कमेटी के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को भी प्रषित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें