रविवार, 5 जुलाई 2020

मंत्रिमंडल विस्तार पर थम नहीं रहा विरोध

 

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा में उठे विरोध के स्वर मुखरित हो गए है। अंतुश्टों के समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध को रोकने के लिए अब संगठन पदाधिकारियों ने असंतुश्ट विधायकों और पदाधिकारियों को भोपाल बुलाया है।
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के साथ भाजपा में उठे विरोध के स्वर तेज हो गए है। राज्य के बंुदेलखंड, महाकौषल, मालवा, विंध्य अंचल के साथ रायसेन जिले में भी भाजपा विधायक के समर्थन में कार्यकर्ताओं की नाराजगी जारी है। इस विरोध को भाजपा रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। बुंदेलखंड में सागर से प्रदीप लारिया के समर्थक विरोध कर रहे है। समर्थकों का कहना है कि गोविंद राजपूत को मंत्री बनाया गया, बल्कि संगठन से जुड़े प्रदीप लारिया की उपेक्षा की गई है। इसी तरह महाकौषल में पूर्व मंत्री अजय विष्नोई की नाराजगी जारी है। विष्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा है और बताया कि महाकौषल विषेश्कर जबलपुर की उपेक्षा हुई है। उन्होंने जबलपुर और विंध्य के रीवा जिले का प्रभार खुद संभालने की बात कही है। उन्होंने इस संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उदाहरण भी दिया है, जब उन्होंने दोनों मुख्यमंत्री रहते हुए इन जिलों का प्रभार अपने पास रखा  था।
विंध्य में गिरीष गौतम, राजेन्द्र शुक्ला हैं नाराज
विंध्य अंचल के रीवा, सीधी से किसी को मंत्री न बनाए जाने का विरोध भी तेज हो गया है। विधायक गिरीष गौतम, राजेन्द्र शुक्ल के अलावा केदारनाथ शुक्ला भी नाराज चल रहे है। इसके अलावा पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने भी नाराजगी जताई है। अब यहां पर पृथक बुंदेलखंड की मांग उठने लगी है। विधायकों का कहना है कि सभी अंचलों का महत्व मंत्रिमंडल विस्तार में मिलना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हुआ है।  
धार में नीना वर्मा समर्थक हैं नाराज
धार में नीना वर्मा को मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, मगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। इसके बाद वहां पर नीना वर्मा के समर्थक नाराज हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह देवास से गायत्री राजे के समर्थक भी नाराज हैं और उन्होंने भी संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रख दी है। वहीं मंदसौर में यशपाल सिसोदिया के समर्थकों ने तो धरना भी दिया साथ ही अपनी नाराजगी जताई।
मंेदोला के समर्थन में भी जारी है प्रदर्शन
इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला को मंत्री न बनाए जाने को लेकर भी उनके समर्थकों में नाराजगी है। यह नाराजगी मंत्री बनाई गई उशा ठाकुर के इंदौर पहुंचने पर दिखाई दी। जब ठाकुर इंदौर पहुंची तो उन्हें बधाई देने न तो मेंदोला पहुंचे और न ही कैलाश विजयवर्गीय ही उन्हें बधाई देने पहुंचे। इंदौर जिले में सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है इसे देखते हुए यह नाराजगी भाजपा संगठन के लिए चिंता बन गई है। इसी तरह उज्जैन में पारस जैन भी मंत्री पद के दावेदार थे, मगर उन्हें भी मंत्री नहीं बनाया गया। जैन ने भी भोपाल पहंुचकर संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई है।
रामपाल समर्थक पहुंचे प्रदेष कार्यालय
रायसेन जिले से रामपाल सिंह को भी मंत्री बनने की उम्मीद थी, मगर उन्हें भी मंत्री नहीं बनाया गया। इसका विरोध उनके समर्थक कर रहे है। सांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने के बाद अब भाजपा कार्यालय भोपाल पहुंचकर संगठन पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद संगठन पदाधिकारियों ने रायसेन जिले के पदाधिकारियों को बुलाया और चर्चा कर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने को कहा है।
संतुश्टों केा समझाइष देगा  संगठन
असंतुश्ट विधायकों की नाराजगी को दूर करने के लिए अब भाजपा संगठन नेे इन्हें भोपाल बुलाया है। संगठन पदाधिकारी नाराज विधायकों से चर्चा कर उन्हें समझाइष देने का प्रयास करेगा। बताया जाता है कि नाराज लोगों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी चर्चा करेंगे और निगम मंडल सहित अन्य पदों पर उन्हें नियुक्ति दिए जाने का आश्वासन भी दिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें