मंगलवार, 7 जुलाई 2020

विभाग बंटवारे की कलह में कूदे शत्रुध्न सिन्हा


सेवानिवृत्त इंजीनियर ने भी शिवराज से कहा मुझे भी बनाए मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चैहान  मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग वितरण को लेकर मुख्य विपक्शी दल कांग्रेस के निशाने पर है। कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं के बाद अब राश्टीय नेता भी इस कलह को लेकर शिवराज सिंह चैहान पर हमला करने लगे है। वहीं प्रदेश के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इच्छा जताई है कि बिना विधायक बने उसे भी मंत्री बना दिया जाए।
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दो दिन दिल्ली रहकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आज वापस भोपाल लौट आए और उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि वे आज मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज वे वर्कआउट करेंगे, इसके बाद विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। विभाग वितरण को लेकर फंसे पेंच के चलते अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर हमले भी तेज कर दिए है। कांग्रेस के प्रादेशिक नेता तो इसे लेकर हमलवार थे ही साथ ही अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता शत्रुध्न सिन्हा ने भी भाजपा और शिवराज सिंह चैहान पर हमला बोला है। सिन्हा ने टवीट कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। एक महाराज, दूसरा नाराज और तीसरा शिवराज। 
सेवानिवृत्त इंजीनियर ने कहा मुझे भी बनाएं मंत्री

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनेताओं के अलावा अब समाजसेवी और सेवानिवृत्त  कर्मचारी भी कटाक्श करते नजर आ रहे है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के नीमच से सामने आया है। नीमच में सेवानिवृत्त इलेक्ट्किल इंजीनियर बालचंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखकर मांग की है कि उन्होंने जिस तरह से 14 पूर्व विधायकों को विधायक न रहते हुए मंत्री बनाया है, ठीक उसी तरह मुझे भी तीन दिनों ेक अंदर मंत्री बनाया जाए। वर्मा ने कहा है कि वे बिना वेतन, भत्ता लिए ही जनता की सेवा करते रहेंगे। जनता की सेवा करने के लिए वे मंत्री बनना चाहते है। वर्मा ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री मुझे मंत्री बनाएं या फिर जिन 14 लोगों को बिना विधायकी के मंत्री बनाया है,उन्हें मंत्री पद से हटा दिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें