सोशल मीडया पर वायरल हो रही खबरों का किया खंडन
मध्यप्रदेष में लाकडाउन लगाए जाने की खबरों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान ने कहा कि सरकार लाकडाउन की कोई तैयारी नहीं कर रही है। सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सोशल मीडिया में चल रही उन खबरों को निराधार बताया है, जिसमें प्रदेश में टोटल लाकडाइन की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार साबुन से हाथ धोएं और जब तक बहुत आवश्यक ना हो घर से बाहर नहीं निकले।
दरअसल सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से लगातार ये खबरें वायरल हो रहीं हैं कि मध्यप्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक सरकार एक बार फिर प्रदेश में लॉकडाउन करने जा रही है, जबकि इन खबरों का खंडन करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीटर और सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल सरकार के पास न तो ऐसा कोई प्रस्ताव है न ही लॉकडाउन करने की सरकार की तरफ से कोई तैयारी।
राजधानी में फिर मिले 72 संक्रमित
राजधानी भोपाल में आज फिर 72 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज जो कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है उसके अनुसार कोरोना मरीज ईदगाह हिल्स, श्यामला हिल्स, जवाहर चैक, ऐशबाग समेत अलग-अलग इलाकों से मिले हैं। वही आज जो करो ना रिपोर्ट आई है उसमें एक वरिष्ठ पत्रकार, दो मीडिया कर्मी भी शामिल हैं. मीडिया कर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सभी मीडिया कार्यालयों में खलबली मच गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें